
x
JHARKHAND झारखण्ड: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवकी प्रजापति, शिबू यादव उर्फ पिंटू उर्फ छोटू, महानंद प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बडु गोप उर्फ सिकंदर गोप, गोपी जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति शामिल हैं। सभी आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 6 जुलाई 2025 की शाम पिपराडीह गांव की संगीता देवी ने अपने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में कुम्हरडीहा गांव के सुभाष प्रजापति ने उनके पति का अपहरण कर लिया है।
मामले की जांच के दौरान 10 जुलाई को कुम्हरडीहा गांव स्थित एक कुएं से दिनेश प्रजापति का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को आक्रोशित भीड़ कुम्हरडीहा गांव पहुंची और आरोपी सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटकर बाजार टांड़ तक ले गई। वहां भीड़ ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं, भीड़ ने सुभाष प्रजापति के घर में लूटपाट और आगजनी की तथा पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम में कई थाना प्रभारी और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।
Tagsहजारीबागदोहरी हत्याबड़कागांवएसआईटीगिरफ्तारझारखंड पुलिसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





