झारखंड

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से आज ईडी जेल में करेगी पूछताछ

Rani Sahu
3 July 2023 7:24 AM GMT
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से आज ईडी जेल में करेगी पूछताछ
x
रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप से आज ईडी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार जेल में पूछताछ करेगी। गोप से टेरर फंडिंग से अर्जित राशि की मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ होगी। आपको बता दें बीते 21 माई को दिनेश गोप को झारखंड पुलिस और एनआइए की संयुक्त टीम की सहयोग से दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एनआईए रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही थी। दिनेश की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गयी थी। दिनेश पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम रखा था।
शेल कंपनियों में भी किया निवेश
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश गोप ने अपना आतंक दिखाकर लोगों से जो पैसे वसूले थे।उसका निवेश शेल कंपनियों में भी किया है। इन कंपनियों का संचालन उसकी दोनों पत्नियां करती थीं। शेल कंपनियों के नाम का भी खुलासा हो चुका है। नोटबंदी के बाद दिनेश गोप का एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था। उसने स्वीकार किया था कि वह दिनेश गोप के पुराने नोट को बदलने आया था।
नेताओं और पुलिस से सांठगांठ की भी जांच कर सकती है ईडी
ईडी दिनेश गोप से रुपयों के लेनदेन से लेकर नेताओं और पुलिसवालों के उसकी साठगांठ पर भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले ईडी दिनेश गोप को विदेशी हथियार बेचने के नाम पर ठगी करने वाले निवेश पूछताछ की जा चुकी है। निवेश को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. वह अभी जेल में है।
Next Story