
x
रांची के बड़गाई स्थित 4.8 एकड़ जमीन घोटाला मामले में ईडी की पूछताछ लगातार जारी है. जमीन घोटाले में ईडी आज आर्किटेक्ट विनोद सिंह और उसके कर्मचारी राकेश से पूछताछ करेगी.
रांची : रांची के बड़गाई स्थित 4.8 एकड़ जमीन घोटाला मामले में ईडी की पूछताछ लगातार जारी है. जमीन घोटाले में ईडी आज आर्किटेक्ट विनोद सिंह और उसके कर्मचारी राकेश से पूछताछ करेगी. राकेश विनोद सिंह का सबसे भरोसेमंद कर्मी है. ईडी ने आज पूछताछ के लिए एक बार फिर विनोद सिंह को बुलाया है. गरूवार को भी विनोद सिंह से ईडी ने पूछताछ की थी. वे कल करीब 1 घंटे के बाद ईडी ऑफिस से बाहर निकले थे. फिलहाल आज ईडी दफ्तर में फिर से आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ होनी है. जिससे जमीन घोटाला मामले से संबंधित कई और जानकारियां मिलने की ईडी को उम्मीद है.
वहीं, गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में हेमंत सोरेन के पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अपर डिवीजन सेल नंबर एक में हेमंत सोरेन को रखा गया है. वे 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हेमंत सोरेन रहेंगे. जिसके बाद 22 फरवरी को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हेमंत की पेशी होगी. बता दें कि 13 दिनों तक ईडी ने रिमांड पर हेमंत सोरेन से पूछताछ किया गया था.
Tagsजमीन घोटालेआर्किटेक्ट विनोद सिंहराकेशपूछताछईडीझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारLand ScamArchitect Vinod SinghRakeshInquiryEDJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





