झारखंड

जमीन घोटाले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 50 बैंक खातों को किया फ्रीज

Rani Sahu
27 April 2023 1:51 PM IST
जमीन घोटाले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 50 बैंक खातों को किया फ्रीज
x
रांची : जमीन घोटाले की जांच ईडी ने तेज कर दी है। इसके तहत रांची के अलावा झारखंड के अन्य जिलों में भी छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान जमीन से संबंधित दस्तावेज को जब्त किया गया है। साथ ही जमीन घोटाले के आरोपियों के 50 बैंक खातों को फ्रीज भी कर दिया गया है। बताते चलें कि ईडी ने जमीन घोटाला मामले में रांची और जमशेदपुर में छापेमारी की थी। इस दौरान जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा के खेलगांव रांची स्थित घर से दस लाख रुपए बरामद करने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार आर्मी लैंड स्कैम में छापेमारी के बाद से शहर के विभिन्न इलाके से लगभग दो दर्जन लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन बेचे जाने की लिखित शिकायत ईडी से की थी। इसी आधार पर ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है।
Next Story