
x
Ranchi रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची स्थित जोनल कार्यालय ने कोयला ढुलाई में घूसखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अधिकारी संजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, भाई गोपाल कुमार और कोयला ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
ईडी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह बरका सयाल एरिया में सुरक्षा प्रभारी के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक निजी कोयला ट्रांसपोर्टर से लगभग 5 लाख रुपये की रिश्वत ली, जो सीधे उनकी पत्नी पूनम देवी के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि पूनम देवी के खाते में लगभग 4.46 लाख रुपये नकद जमा किए गए, जिसका कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दिया जा सका। ईडी का आरोप है कि इस खाते का उपयोग अवैध कमाई छिपाने के लिए किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में एक और अहम तथ्य यह सामने आया कि पूनम देवी ने 4 लाख रुपये अपने देवर गोपाल कुमार के खाते में ट्रांसफर किए, जिन्हें गोपाल ने नकद निकासी, अन्य खातों में ट्रांसफर और अपनी गाड़ी की ईएमआई चुकाने में खर्च कर दिया।
ईडी ने अब तक आरोपियों के बैंक खातों में जमा कुल 9.46 लाख रुपये की राशि को जब्त कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से पैसा जुटाया गया और फिर इसे अलग-अलग खातों में छिपाने की कोशिश की गई। यह कार्रवाई पहले सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले पर आधारित है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से सरकारी पद का दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
Tagsईडीप्रवर्तन निदेशालयरांचीसीसीएलसंजीव कुमार सिंहपूनम देवीगोपाल कुमारराहुल कुमारकोयला ट्रांसपोर्टरिश्वतमनी लॉन्ड्रिंगसरकारी पद का दुरुपयोगबैंक खाते में अवैध जमाजब्त राशिविशेष अदालतभ्रष्टाचार मामलाबरका सयाल एरियासीबीआईकोयला घोटालाअवैध कमाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





