झारखंड
Ranchi में 10 मई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द
Tara Tandi
8 May 2025 3:23 PM IST

x
Ranchi रांची : केंद्र सरकार ने 10 मई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द कर दी है. बैठक के रद्द होने की जानकारी केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को भेज दी है. जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक रद्द की गयी है. हालांकि अधिकृत तौर पर इस कारण की पुष्टि नहीं हुई है.
बैठक रद्द होने के कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आयेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह नौ मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे. इस बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भी भाग लेना था.
बता दें कि राज्य सरकार ने बैठक की तैयारियों पूरा कर ली थी. केंद्रीय गृह मंत्री सहित अन्य अधिकारियों के रांची आने की अधिकृत सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया था.
बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल होने की अधिकृत सूचना भेजी थी. सिर्फ ओड़िशा और पश्चिम बंगाल सरकार ने बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों की सूची नहीं दी थी.
TagsRanchi 10 मईपूर्वी क्षेत्रीय परिषदबैठक रद्दRanchi 10 MayEastern Zonal Councilmeeting cancelledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





