झारखंड

East Singhbhum: विरोध प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन की समस्या बढ़ी

Admindelhi1
28 Jan 2026 4:36 PM IST
East Singhbhum: विरोध प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन की समस्या बढ़ी
x

पश्चिमी सिंहभूम: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी सरजमदा पंचायत अंतर्गत सरजमदा गुरुद्वारा के समीप सरकारी भूमि पर बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि विधायक निधि से प्रस्तावित इस सामुदायिक भवन के निर्माण से पूर्व न तो ग्राम सभा का आयोजन किया गया और न ही पंचायत या गांव के लोगों को किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी दी गई। इसी बात से नाराज होकर सुरेंद्र मांझी, मनोज हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा गांव का सर्वोच्च निर्णय मंच है और बिना उसकी सहमति किसी भी सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य करना नियमों के विरुद्ध है।

इस बीच स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र महतो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, वह वर्षों से गांव का आवागमन मार्ग रहा है। उनका आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर इस रास्ते को बंद करने की नीयत से भवन निर्माण कराना चाहते हैं, जिससे ग्रामीणों को भविष्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Next Story