झारखंड

East Singhbhum: संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

Admindelhi1
20 Jun 2025 2:16 PM IST
East Singhbhum: संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर उठे सवाल
x

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपकारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत कैदी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना अंतर्गत आसनतालिया गांव निवासी भीम गोप के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद से जेल परिसर और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मृतक कैदी की मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी में यह उल्लेख किया गया है कि कैदी की मौत संदिग्ध तरीके से हुई है, जिससे उसकी मौत की वजहों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Next Story