झारखंड
East Singhbhum: मानसिक बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति ने की खुदकुशी
Admindelhi1
3 July 2025 5:54 PM IST

x
पूर्वी सिंहभूम: बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक से सटे गेरूआ टोला चिरुगोड़ा में 55 वर्षीय हाड़ीराम मुर्मू ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बुधवार शाम 8 बजे से लापता हाड़ीराम का शव गुरुवार सुबह जंगल किनारे सिंदुआर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर अवर निरीक्षक विनोद मुर्मू पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतक की बेटी सुनीता किस्कू ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन अलाव तापने के दौरान उनके पिता आंशिक रूप से जल गए थे, जिसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति खराब रहने लगी थी। उनकी पत्नी का देहांत दो वर्ष पूर्व हो चुका है।
हाड़ीराम तीन बेटों सोम, राम और लक्ष्मण मुर्मू के साथ रहते थे। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई थी।
Tagsपूर्वी सिंहभूममानसिकबीमारीजूझव्यक्तिखुदकुशीEast Singhbhummentalillnessstrugglingpersonsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





