झारखंड

East Singhbhum: अमनप्रीत सिंह चीमा का शव फंदे पर लटका मिला

Admindelhi1
2 Jun 2025 3:51 PM IST
East Singhbhum: अमनप्रीत सिंह चीमा का शव फंदे पर लटका मिला
x
पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी सिंहभूम; गोलमुरी थाना क्षेत्र के मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी अमनप्रीत सिंह( 34) चीमा का अपने कमरे में फंदे से लटका शव मिला रविवार रात अमनप्रीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। अमनप्रीत फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमनप्रीत के चचेरे भाई गुरप्रीत ने सोमवार को बताया कि अमनप्रीत ऑनलाइन काम करते थे और पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। वह अक्सर खुद को कमरे में बंद कर लेते थे और सुबह से शाम तक अकेले ही काम करते रहते थे। परिजनों के अनुसार, उनका व्यवहार भी कुछ दिनों से बदला हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

Next Story