झारखंड

Dumka: पिता ने डांटा तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान

Tara Tandi
18 Feb 2025 7:47 PM IST
Dumka: पिता ने डांटा तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान
x
Dumka दुमका : पिता की डांट से नाराज किशोर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा मुहल्ले का है. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए बिना पोस्टमार्टम के ही उन्हें सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार, कुमारपाड़ा मुहल्ले में टेलर दुकान चलाने वाले मो. मुन्ना के 14 साल के बेटे का शव घर के पीछे पेड़ से लटका मिला. मो. मुन्ना ने बताया कि उसका बेटा दिन भर घूमता रहता था. इसे लेकर उसने उसे डांट- फटकार लगाई थी. इसके बाद बेटा चादर लेकर घर से निकल गया. देर रात तक जब वापस नहीं आया तो उसकी खोज शुरू की गई.
सोमवार की दोपहर जब वह बकरी लेकर घर के पीछे झाड़ियों की ओर गया, तो देखा कि बेटा अपनी जैकेट का फंदा बनाकर पेड़ से झूल रहा है. शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Next Story