
x
Dumka दुमका : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान सुलेमान, जोगेज हेंब्रम व राजेन्द्र मुर्मू के रूप में हुई. तीनों युवक झनकपुर पंचायत, ग्राम भोरंडिया, बंदरजोरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया गया कि दुमका की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा पुआल लदा पिकअप वाहन ने दोनों को बाइक को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को मामूली चोट लगी है. पुलिस से बचने के लिए दोनों युवक भाग निकले.
दोनों बाइक रोड पर आगे-पीछे चल रही थी, तभी पिकअप वाहन ने सामने से आकर टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जरमुंडी सीएचसी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया
TagsDumka पिकअप वाहन2 बाइक मारी टक्कर3 युवक घायलDumka pickup vehicle2 bikes collided3 youths injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





