
x
Dumka दुमका : जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दिकूबेदिया गांव के कुएं से एक युवती का शव बरामद किया गया. युवती की पहचान चांदनी कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई. वह घर से चार दिन लापता थी. उसके पति का नाम अजीत कुमार यादव है. मृतका का मयका तालझारी में है. उसके पिता उमाकांत राउत ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पिता उमाकांत राउत ने बताया कि चांदनी की शादी वर्ष 2022 में दिकूबेदिया निवासी अजीत कुमार यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति अजीत कुमार यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य चांदनी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. ससुराल में उसे ठीक से खाना-पीना भी नहीं दिया जाता था. पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले चांदनी ने फोन कर उन्हें बुलाया था. जब वे पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनसे 50 हजार रुपये नकद व एक दुधारू गाय की मांग की. नहीं देने पर बेटी की हत्या करने की धमकी भी दी थी. मजबूर होकर उन्होंने 50 हजार रुपये और गाय का मूल्य उन्हें दे दिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद चांदनी की हत्या कर शव को घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित कुआं में फेंक दिया गया. चार दिन बाद कुआं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने कुएं में शव देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
TagsDumka लापता युवतीशव कुएं बरामदDumka missing girlbody found in wellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





