
x
Dumka दुमका : दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। रामगढ़ के रहने वाले सुलेमान और राजू दुमका से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर चालक मुख्य सड़क से ट्रैक्टर को मोड़ रहा था तभी बाइक उससे टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दुमका के मुफस्सिल थाना के दुम गांव के निकट बुधवार की देर शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक युवक सुलेमान मरांडी मौत हो गई। वहीं, इस घटना में बाइक चालक राजू हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
राजू का इलाज दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को रामगढ़ थाना के ढाकोडीह निवासी सुलेमान और राजू बाइक से किसी काम से दुमका आए थे। देर शाम वापस रामगढ़ लौट रहे थे।
Tagsदुमकाट्रैक्टरबाइकटक्करबड़ा हादसायुवकमौके पर मौतDumkatractorbikecollisionmajor accidentyoung mandeath on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





