झारखंड

Dumka: पत्नी-पत्नी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
14 April 2025 2:01 PM IST
Dumka: पत्नी-पत्नी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
Dumka दुमका : पति-पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में हुई है. जहां रविवार की देर रात रात घर में सो रहे पति-पत्नी की चाकू और धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है. जहां मोहन सोरेन और उनकी पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी.पुलिस सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर रही है.
Next Story