झारखंड
Dumka: तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक घायल
Tara Tandi
11 April 2025 8:07 PM IST

x
Dumka दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ (एनएच 114 ए) पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोरायडीह पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने रोड किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. घटना गुरुवार को दोपहर की है. इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. दुर्घटनाग्रस्त कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, कार कोलकाता से दुमका आ रही थी. कार पर सिर्फ चालक ही था. कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था. दासोरायडीह में पेट्रोल पप के पास अचानक कार असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया. बताया गया कि चालक दुधानी स्थित वाहन ट्रेनिंग सेंटर में काम रहता है.
TagsDumka तेज रफ्तार कारखड़े ट्रकमारी टक्करचालक घायलDumka: High speed car collides with parked truckdriver injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





