
x
Dumka दुमका: जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मधुबन जंगल से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत शनिवार को दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 52-53 वर्ष की होगी.
शव से 20 फीट की दूरी पर सफेद कलर का झोला, पीला रंग का टी-शर्ट व नीले रंग का हवाई चप्पल बरामद किया गया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. ग्रामीण राम मुर्मू के अनुसार पिछले एक सप्ताह से विक्षिप्त व्यक्ति थैला लेकर गांव में घूम-घूम कर भीख मांग रहा था. ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं जंगल में मिला शव उसी विक्षिप्त व्यक्ति का तो नहीं है. पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया है. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. मौके पर एसआइ भरत भूषण सिंह, राजन सिंह, चौकीदार महेश मिर्धा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
TagsDumka जंगल अधेड़ शवजांच जुटी पुलिसDumka jungle middle aged bodypolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





