
x
Dumka दुमका : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित नोनीहाट-मुरको नदी पुल के पास सड़क किनारे खडे ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप घायल हो गया. दुर्घटना शुक्रवार की शाम दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर नोनीहाट के समीप हुई. सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से पीजेएमसीएच दुमका भेजा. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा. मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी.
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकार नोनीहाट से हंसडीहा की ओर जा रहे थे. रास्ते में मुरको नदी पुल के पास एक ट्रक खड़ा था. अंधेरे के कारण बाइक चालक को ट्रक नजर नहीं आया और उसने ट्रक में टक्कर मार दी. बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया है.
TagsDumka ट्रक टकराकरबाइक सवार युवक मौतसाथी घायलDumka truck collisionbike rider diesfriend injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





