झारखंड

Dumka: नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

Tara Tandi
3 May 2025 11:18 AM IST
Dumka: नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार
x
Dumka दुमका: जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र से नाबालिग (किशोरी) के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. टोंगरा थाना प्रभारी गुरुचरण मांझी ने बताया कि आरोपी मुस्ताक अंसारी थाना क्षेत्र के मानिकडीह गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी का अपहरण 28 अप्रैल की दोपहर कर लिया गया था. इस संबंध में किशोरी के पिता ने एक मई को टोंगरा थाना में लिखित शिकायत की थी. पिता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना प्रभारी पर दबाव डाला. ग्रामीणों के दबाव में आरोपी युवक लड़की को लेकर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं किशोरी को मेडिकल जांच के लिए दुमका भेजा.
Next Story