
x
Dumka दुमका : दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. यह घटना मुड़ाबहाल गांव के पास की है. मृतक की पहचान ननकू कुरुवा निवासी सीनू देहरी के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, युवक स्कूटी से सेल्फी ब्रिज की ओर गया था. लौटने के दौरान किसी वाहन ने धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसे इलाज के लिए दुमका के फुला-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान लेकर शव का पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और उसके परिजनों को सौंप दिया
TagsDumka वाहन धक्केस्कूटी सवार युवक मौतDumka vehicle collisionscooty rider diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





