
x
Dumka दुमका : दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के तर्रा गांव के समीप तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान छैलापाथर पंचायत के गादी जिरुलिया गांव निवासी लालबाबू पुजहर (35 वर्ष) के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, लालबाबू साइकिल से कहीं जा रहा था. इसी दौरान मसलिया की ओर से आ रहा तेल टैंकर उसे रौंदते हुए निकल गया. ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस से पीजेएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस टैंकर का पता लगा रही है.
TagsDumka तेल टैंकर चपेटसाइकिल सवार युवक मौतDumka oil tanker hitcyclist diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





