
x
Dumka दुमका: जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए. पहली घटना हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर हुई. यहां रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों की पहचान पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) जिले के प्रकाश सिंह, बिहार के सिमुलतला के सहदेव सिंह व महादेवगढ़ के तपन सिंह के रूप में हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस सरैयाहाट सीएचसी पहुंचाया. पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है.
दूसरी घटना मसानजोर थाना क्षेत्र के रानीबहाल-दलाही सड़क पर गुरुवार की शाम मकरमपुर के समीप घटी. यहां एक साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए. बताया गया कि नुड़ुईबाथान निवासी संतोष मरांडी साइकिल से ससुराल से अपने घर लौट रहा था. तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक भी पलट गई. इस दुर्घटना में साइकिल सवार संतोष मरांडी और बाइक पर सवार तरणी गांव निवासी सुकदेव राय (25) व भुदेव राय घायल हो गए. सूचना मिलते ही मसानजोर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को रानीश्वर सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
TagsDumka दो अलग सड़क हादसों6 लोग घायलDumka Two separate road accidents6 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





