
x
Dumka दुमका : जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये. इनमें 3 की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी के नीचे बाजार वाटर सर्विसिंग के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. एक बाइक सवार भाग निकला. गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार सुमित कुमार स्थानीय लोगों ने जरमुंडी सीएचसी पहुंचाया.
दूसरा हादसा जरमुंडी-कैराबनी मुख्य मार्ग पर हुआ. जरमुंडी थाना क्षेत्र के हिरणाडंगाल निवासी युवक पप्पू राय अपने साथियों के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था. तभी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में पप्पू राय और उसके 3 साथी घायल हो गए. चारपहिया वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. सभी घायल करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर पड़े रहे. राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी. लोगों ने घायलों को जरमुंडी सीएचसी पहुंचाया. वहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एंबुलेंस से पीजेएमसीएच भेज दिया. जबकि एक घायल को देवघर रेफर किया गया.
TagsDumka सड़क हादसों5 लोग घायल3 गंभीरDumka road accidents5 people injured3 seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





