झारखंड
Dumka: 3 मरीजों को सीएम गंभीर बीमारी योजना का लाभ, मिले 50-50 हजार
Tara Tandi
25 May 2025 7:29 PM IST

x
Dumka दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के तीन जरूरतमंद मरीजों को सरकार को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली है. दुमका सांसद नलिन सोरेन ने काठीकुंड स्थित अपने आवास पर लाभुकों को सहायता राशि का चेक सौंपा. सभी को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि मिली है.
शिकारीपाड़ा प्रखंड के रांगा निवासी परवेज मुशर्रफ, खाड़ूकदमा गांव की शहीदन बीबी और वजीफा बीबी ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिए आवेदन किया था. सांसद की अनुशंसा पर इसे स्वीकृत किया गया. नलिन सोरेन ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर तबके के लोगों के समुचित इलाज के लिए कृतसंकल्प है. गंभीर बीमारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को इलाज सुलभ कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति भी ऐसी किसी बीमारी से ग्रसित है तो वे समय रहते आवेदन करें, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ ले कर अपना समुचित इलाज करा पायें.
TagsDumka 3 मरीजोंसीएम गंभीर बीमारीयोजना लाभमिले 50-50 हजारDumka 3 patientsCM serious illnessscheme benefitsgot 50-50 thousandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





