
x
Dumka दुमका: जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार 2 युवक हो गए. घायलों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के महारो निवासी अजय कुमार दत्ता व विष्णु कुमार के रूप में हुई. यह हादसा दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर के रामपुर पुल के पास हुआ. राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को गोपीकांदर सीएचसी पहुंचाया गया. वहां डॉ. सुमित आनंद ने गंभीर रूप से घायल विष्णु कुमार को प्राथमिक उपचार के बात बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया.
घायल अजय कुमार दत्ता ने बताया कि वह अपने साला विष्णु कुमार के साथ बाइक से बरहेट से अपने घर महारो लौट रहा था. रास्ते में दुमका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को साइड से ठोकर मार दी. बाइक असंतुलित होकर पलट गई और दोनों सवार सड़क से नीचे पुल पर गिर गये. विष्णु कुमार को हाथ व सिर में गंभीर चोट है. जबकि अजय कुमार दत्ता को हल्की चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.
TagsDumka हाइवा चपेट बाइक2 युवक घायलDumka Hiva collides with bike2 youths injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





