झारखंड

नशे में धुत पति ने किया पत्नी की हत्या

Rani Sahu
16 March 2023 5:58 PM IST
नशे में धुत पति ने किया पत्नी की हत्या
x
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना के केरा पंचायत के कुदूरसाई गांव में निर्मल केराई नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने पत्नी फुलमनी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात पत्नी नशे की हालत में थी इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी। सबसे बड़ी बात कि हत्या करने के उस रात वह पत्नी के शव के साथ घर में सोया रहा। गुरुवार को जब यह बात बाहर आई तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने निर्मल केराई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी नशे में धुत थी। जब उसे पीने के लिए मना किया तो लड़ाई करने लगी। इस कारण से दोनों के बीच मारपीट हुई। उसने पत्नी को मारा तो उसकी मौत हो गई। घटना के बाद निर्मल केराई बुधवार रात में घर में सोया था।
कल काम करने भी गया था
आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह दैनिक मजदूरी कर अपना घर चलाता था। बुधवार को दिनभर काम पर गया था। जब घर लौटा तो रात में अपने बड़े भाई कुंवर सिंह केराई को दी। भाई ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद गुरुवार को घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Next Story