झारखंड

शराबी पति ने की बारहवीं पत्नी की हत्या

Rani Sahu
4 April 2023 7:15 AM GMT
शराबी पति ने की बारहवीं पत्नी की हत्या
x
जानें पूरा मामला
GIRIDIH: गिरिडीह में एक शराबी पति ने बारहवीं पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 12 शादियां की थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।
गिरिडीह के गावां थाना इलाके के तारापुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शराबी पति ने बारहवीं पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सावित्री देवी गांव के रामचंद्र तुरी की 12 वीं पत्नी 40 वर्षीय सावित्री देवी बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी के घर समेत पूरे गांव में लोग आ पहुंचे जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पिटाई करना शुरू किये थे कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आरोपी को कब्जे में लिया।
सावित्री के चार बच्चे है जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है। घटना रविवार की देर रात की है लेकिन घटना की जानकारी अगले दिन ग्रामीणों को हुई। देर रात शराब के नशे में लाठी डंडे से पीटकर आरोपी ने सावित्री देवी को जान से मार डाला।शराबी पति ने बारहवीं पत्नी सावित्री देवी को तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत ना हो गयी।
बताया जाता है कि आरोपी रामचंद्र तुरी पहले भी 11 शादी कर चुका है। यह उसकी 12वी पत्नी थी। हर बार शादी कर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। और हत्या कर देता था या घर से भगा देता था। लेकिन इस बार उसने 12वीं पत्नी को भी मार डाला। लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story