
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मानसून के इस मौसम में अब तक पूरे राज्य में अच्छी तो दूर कहीं पर भी संतोषजनक बरसात भी नहीं हुई है। कुछ जगहों पर स्थिति चिंताजनक भी बन गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। सिंचाई के लिये पानी सिमित तौर पर उपलब्ध हो पा रहा है। लेकिन, मानसून की बेरुखी यूं ही बनी रही तो हालात सूखे के बन जाएंगे। राज्य के सभी जलाशयों में जल का स्तर लगातार घट रहा है।
जल संसाधन विभाग का कहना है कि आमतौर पर मानसून के मौसम में इस समय तक जलाशयों में स्टोरेज पचास फीसदी तक हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक स्थिति डेड स्टोरेज लेवल के आसपास ही बनी हुई है। यह चिंताजनक है। किसानों को सिंचाई के लिये सीमित तौर पर ही पानी उपलब्ध हो पा रहा है।
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) मोती लाल सिंह के मुताबिक अब तक अच्छी बारिश नहीं होने के कारण राज्य के 56 जलाशयों में से 52 जलाशयों का जल स्तर डेड स्टोरेज लेवल (डीएसएल) से थोड़ा ही ऊपर रह गया है। इनसे सीमित मात्रा में सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यालय के निर्देशानुसार किसानों को सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
source-hindustan

Admin2
Next Story