झारखंड

द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन को फोन कर मांगा समर्थन

HARRY
26 Jun 2022 11:10 AM GMT
द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन को फोन कर मांगा समर्थन
x

झारखंड के गिरीडीह में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड में एनडीए की नीतियों के बारे में बात की और सभी पार्टियों से द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की अपील की.

द्रौपदी मुर्मू को दिलाएं जीत
राजकुमार राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड में एनडीए की नीतियों के साथ जुड़कर चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चुनाव के लिए जिस प्रकार से एनडीए के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को चुना गया है, उससे यह साफ तौर प्रतीत होता है कि एनडीए की सरकार काफी दूरदर्शी है. राजकुमार राज ने कहा कि किस प्रकार एनडीए सभी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने इस संबंध में अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आने वाली आदिवासी महिला के पक्ष पर सभी पार्टियां एकजुट होकर मतदान करें.
द्रौपदी मुर्मू को वोट करें.
उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि आदिवासियों के हित को सोचते हुए और देश में विकास के विषय को सोचते हुए ओक बार पार्टी हित से ऊपर उठकर द्रौपदी मुर्मू को वोट करें.
द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन को फोन कर मांगा समर्थन
बता दें कि इसी बीच द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन को फोन कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा है. द्रौपदी मुर्मू ने इसको लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को फोन किया था और इस मुद्दे पर बात की थी.
Next Story