
x
JHARKHAND झारखंड: बोकारो स्टील सिटी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका 23 वर्षीया सुषमा कुमारी के मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उसके पति कुमार ऋत्विक को हिरासत में लिया है। बोकारो के पेटरवार की रहने वाली सुषमा की शादी सेक्टर 9ए निवासी ऋत्विक के साथ इसी साल 20 अप्रैल को हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसपर मायके से चारपहिया वाहन और नकद लाने के लिए लगातार दबाव डाल रहे थे। मृतका की बड़ी बहन स्वीटी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ऋतिक ने फोन पर बताया कि सुषमा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजन जब पेटरवार से बोकारो पहुंचे तो उन्होंने सुषमा को बेड पर अचेत पाया। आनन-फानन में उसे बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि सूचना देने और अस्पताल ले जाने में जानबूझकर देरी की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में ढिलाई बरती। उन्होंने कहा कि शाम 7:30 बजे सूचना देने के बावजूद एफआईआर रात 11:30 बजे के बाद दर्ज की गई। हरला थाने की पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका के पति ऋत्विक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है। दूसरी तरफ, सुषमा के माता-पिता और बहन ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि योजनाबद्ध दहेज हत्या है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
Tagsबोकारोनवविवाहिता मौतसुषमा कुमारीदहेज हत्याआत्महत्या शकपति हिरासतझारखंडपुलिस जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





