झारखंड

रांची में डाइटीशियन की सलाह, हाई प्रोटीन डाइट से सुधरेगी सुनीता की सेहत

Rani Sahu
3 Sept 2022 3:57 PM IST
रांची में डाइटीशियन की सलाह, हाई प्रोटीन डाइट से सुधरेगी सुनीता की सेहत
x
Ranchi: पूर्व आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा द्वारा प्रताड़ित करने से डॉमेस्टिक वर्कर सुनीता की बिगड़ी हालत को लेकर रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने जांच के बाद डाइटीशइयन से सलाह लेने का निर्देश दिया था. इसके बाद शनिवार को रिम्स की डाइटीशियन ने उसे प्रॉपर डाइट देने की सलाह दी है. चार्ट के अनुसार उसे हर दिन 2000 कैलोरी पूरा करने वाला डाइट दिया जाएगा. जिसमें फल, नॉन वेज और मिल्क प्रोडक्ट्स होंगे. इसके अलावा हाई प्रोटीन डाइट के साथ ही कई बार उसे खाना देने की बात कही गई है. डाइटीशियन ने उसके हाइड्रेशन की भी जरूरत पर जोर दिया है. इसके लिए कहा कि रेगुलर टाइम पर उसे पानी और लिक्विड डाइट भी देना होगा. जिससे कि उसकी सेहत में तेजी से सुधार होगा.
फिजियोथेरेपी के साथ काउंसलिंग भी
पिछले दिनों रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने इलाजरत सुनीता की जांच के बाद बताया था कि सीमा पात्रा की लंबे समय तक दी गई प्रताड़ना से वह कुपोषण की शिकार हो गयी है. उसका वजन एक 10 साल के बच्चे जितना हो गया है. शारीरिक ढांचा बिगड़ गया है और हड्डियां भी कमजोर हो गयी है. इस वजह से वह सीधी खड़ी भी नहीं हो पाती. बताते चलें कि आठ साल तक सुनीता को सीमा पात्रा अपने घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित कर रही थी. रिम्स के मेडिकल बोर्ड में मेडिसीन के डॉ विद्यापति, सर्जरी के डॉ आरएस शर्मा व डॉ मृत्युंजय सरावगी, फॉरेंसिक के डॉ संजय कुमार और हड्डी विभाग के डॉ गोविंद गुप्ता शामिल है. सुनीता की फिजियोथेरेपी के साथ काउंसलिंग भी की जाएगी.
Vinita
Next Story