
x
Dhanbad धनबाद : असर्फी अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान राजेश कुमार नाम के युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है.
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और स्टाफ ने समय पर जरूरी फैसले नहीं लिए और उन्हें मरीज की सही स्थिति की जानकारी नहीं दी, जिसकी वजह से राजेश की मौत हुई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
परिजनों के अनुसार, खीरु महतो उर्फ राजेश कुमार महतो गोविंदपुर स्थित बरटांड़ का रहने वाला था. वह पेशे से फोटोग्राफर था और एक शादी समारोह से काम कर लौट रहा था, तभी बोरियो मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों की मदद से राजेश को तत्काल असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों से वो इलाजरत था.
परिजनों का कहना है कि राजेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसका अस्पताल में ऑपरेशन भी किा गया. परिवार वालों ने अब तक राजेश के इलाज में लगभग 7 लाख रुपये खर्च किये. लेकिन मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. राजेश की मौत की खबर सुन परिजन आक्रोश्त हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे.
TagsDhanbad असर्फी अस्पतालइलाज दौरान युवक मौतDhanbad Asharfi Hospitalyoung man died during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





