झारखंड

Dhanbad: करंट लगने से महिला की मौत

Tara Tandi
18 Sept 2024 4:02 PM IST
Dhanbad: करंट लगने से महिला की मौत
x
Katras कतरास : कतरास के छाताबाद पांच नंबर निवासी शिवपूजन पांडेय के आवास में दाई का काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई. मंगलवार की दोपहर घटी घटना के बाद गृहस्वामी के आवास में अफरातफरी मच गई. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए. कतरास थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका पंचमी देवी के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मुआवजा की मांग करने लगे. पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान ने समझा-बुझाकर दोनों पक्ष में समझौता कराया. दो लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी.
मिली जानकारी के अनुसार, पंचमी देवी मंगलवार की दोपहर शिवपूजन पांडेय के घर में गिला कपड़ा पसार रही थी, तभी बिजली के संपर्क में आ गई. करंट लगने से वह वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दूसरे के घरों में चौका चूल्हा कर जीवन यापन करती थी. चार साल पहले उसकी छाताबाद 10 नंबर मोहल्ला में शादी हुई थी. उसे एक बच्चा भी है
Next Story