झारखंड
Dhanbad: नानी के अंतिम संस्कार में गए दो भाई नदी में डूबे, एक की मौ
Tara Tandi
3 Jun 2025 7:05 PM IST

x
Dhanbad धनबाद: जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के बिरसा पुल के समीप मंगलवार को नहाने के दौरान दामोदर नदी में दो युवक डूब गए. इनमें से एक युवक लक्की चौहान को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. वहीं उसके भाई राजकुमार चौहान की मौत हो गई. लक्की चौहान अपने भाई राजकुमार चौहान के साथ झरिया के सहाना पहाड़ी से अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोहलबनी घाट आया था.
अंतिम संस्कार के बाद दोनों भाई नदी में नहाने उतरे. पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूबने लगे. एक युवक को स्थानीय लोगों ने तो बचा लिया लेकिन दूसरा युवक लापता हो गया. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पास के थाना को दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू की गई. कई घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने राजकुमार का शव नदी से बरामद कर लिया.गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी. जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा उपायों की मांग की है.
TagsDhanbad नानी अंतिम संस्कारगए दो भाई नदी डूबेएक मौतDhanbad grandmother's last ritestwo brothers drowned in the riverone diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





