झारखंड
Dhanbad: पिकअप वैन के धक्के से स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
19 Aug 2024 8:37 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के पीके राय कॉलेज के समीप सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आकर स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि कॉलेज से थोड़ा पहले वीर कुंवर सिंह मोड़ के समीप बोलोरो पिकअप वाहन संख्या जेएच 15 एडी-7481 ने स्कूटी संख्या जेएच 10 बीजेड- 4692 में जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी पर एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. सरायढेला पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई.
TagsDhanbad पिकअप वैनधक्के से स्कूटीसवार तीन लोगघायलDhanbad pickup van hits scooterthree people riding itinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





