झारखंड
Dhanbad: झूला टूटने से छठ मेले में तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Admindelhi1
5 Nov 2025 3:19 PM IST

x
धनबाद: झरिया के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र स्थित बीएनआर कॉलोनी में छठ पूजा के अवसर पर लगे मेले में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेला परिसर में लगा तारा माची का झूला अचानक टूट गया, जिससे दो महिलाएं और एक पुरुष नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। वहीं, घटना के बाद मेला स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
आक्रोशित लोगों ने झूला संचालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही बोरागढ़ ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है।
Tagsधनबादझूला टूटनेछठ मेलेतीन लोगघायलपुलिसजांचजुटीDhanbadswing collapseChhath fairthree peopleinjuredpoliceinvestigationunderwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





