झारखंड
Dhanbad: गोमो की दो दुकानों में चोरी, 7 हजार नकद व लाखों के कपड़े ले गए चोर
Tara Tandi
3 Oct 2024 5:17 PM IST
x
Gomoh गोमोह : गोमो के सदानंद झा रेलवे मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर सेंध मारी कर मंडल रेडीमेड ड्रेसेस व उसके बगल की अरविंद साव की साइबर दुकान में घुसे और सात हजार रुपए नकद सहित करीब 3 लाख रुपए के कपड़े व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. ये दुकानें हरिहरपुर थाना से महज चंद दूरी पर स्टेशन चोक पर स्थित हैं. मंडल रेडीमेड ड्रेसेज के संचालक प्रवीण कुमार मंडल गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने गए, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. दुकान के भीतर कपड़े बिखरे पड़े थे और पीछे की दीवार में बडा होल बना था. उन्होंने बताया कि चोर दीवार की ईंटों को निकाल कर बडा होल बना दिया और दुकान में घुसकर कीमते कपड़े ले उड़े. चोरी गए कपड़ों में पैंट, टी-शर्ट, गंजी, लेडीज सूट, साडी, जैकेट आदि शामिल हैं. दुकानदार ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर दुकान में नए डिजाइन के रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक मंगाया था, जिसे चोर ले गए. उन्होँने बताया कि चोरों ने 3 से 4 लाख रुपए के कपड़ों पर हाथ साफ किया है. बाइक की साइबर दुकान के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि चोर दुकान के ड्रावर में रखे नकद 7 हजार रुपए ले गए हैं.
सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना प्रभारी गिरधर गोपाल गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दलबल के साथ दुकानों में पहुंचे और जांच-पड़ताल की. मार्केट के चौकीदार व अन्य दुकानदारों से भी पूछताछ कर जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.
TagsDhanbad गोमो दो दुकानों चोरी7 हजार नकदलाखों कपड़े ले गए चोरDhanbad Gomo two shops robbedthieves took away 7 thousand cashclothes worth lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





