झारखंड

Dhanbad: मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Tara Tandi
24 Sept 2024 10:45 AM IST
Dhanbad: मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
x
Dhanbad धनबाद : सोमवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर स्थित मां मंगला चंडी मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं मृतक की पहचान फुलारीबाग निवासी लगभग 45 वर्षीय बिरजू साव के रूप में हुई है. मृतक के परिचित व्यक्तियों ने बताया कि बिरजू काफी दिनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. जिस कारण उसकी मौत हुई होगी. मृतक के परिजनों को जैसे ही मामले की सूचना मिली उनके परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को देखते ही बिलख- बिलख कर रोने लगे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले के जांच में जुट गए. परिजनों ने शव को देखकर उसकी पहचान बिरजू साव के रूप में किया. बताया कि बिरजू काफी दिनों से बीमार चल रहा था. जिनका इलाज चल रहा था. सोमवार के दिन वह घर से पैसे लेकर दवाई लेने के लिए निकला था. जिसके बाद रात में उसकी मौत की जानकारी मिली.
Next Story