झारखंड
Dhanbad: पूजा टॉकीज के पास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
Tara Tandi
19 Feb 2025 3:54 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : धनबाद शहर के पूजा टॉकिज के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक को धक्का मारते हुए पलट गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवा कर यातायात सुचारू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को स्थानीय निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, पूजा टॉकीज की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो संख्या जेएच 10 सीक्यू-6103 ने एक बाइक सववार को अपनी चपेट में ले लिया और खुद भी पलट गई. मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और जाम हटाया.
TagsDhanbad पूजा टॉकीजपास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्तएक घायलDhanbad: Scorpio crashes near Pooja Talkiesone injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





