
x
कालाबाजारियों के खिलाफ छापेमारी शुरू
झारखण्ड त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे में ई-टिकट कालाबाजारियों की धर-पकड़ शुरू हो गई है, ताकि पूजा में परिवार के साथ घूमने के इच्छुक लोगों को काउंटर या ऑनलाइन टिकट आसानी से उपलब्ध हो. टिकट कालाबाजारियों के खिलाफ टाटानगर आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने अभियान शुरू किया है. 2023 में आरपीएफ व क्राइम ब्रांच ने एक दर्जन से ज्यादा कालाबाजारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ लाखों रुपये का ई-टिकट भी बरामद किया था.
टाटानगर में वाणिज्य अधिकारी समेत विजिलेंस व एंडी फ्रॉड टीम स्टेशनों के आरक्षण केंद्र व जमशेदपुर के मानगो, टेल्को एवं बिष्टूपुर स्थित डाकघर के बुकिंग केंद्र पर नजर रखते हैं. विजिलेंस व एंडी फ्रॉड टीम की औचक जांच में स्टेशनों से रेलकर्मियों को बुक टिकट रखने के आरोप में पकड़कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है.
रोज ग्राहकों से लाखों वसूलते हैं साइबर कैफे
आरपीएफ क्राइम ब्रांच के जवान ऐसे साइबर कैफे संचालक को पकड़ते हैं, जो पर्सनल आईडी पर कंफर्म और तत्काल टिकट देने के नाम पर यात्रियों से रोज लाखों रुपये वसूलते हैं. क्राइम ब्रांच के जवान कैफे में जाकर ई-टिकट बुक कराने का झांसा देकर संचालक से कंफर्म सीट का सौदा करते हैं.
Next Story





