
x
Dhanbad धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बढ़ई बस्ती शिव मंदिर के समीप पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सोनारडीह, बरोरा व मधुबन थाना की पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनारडीह निवासी रितिक शर्मा के रूप में हुई है. यह जानकारी बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी.
उन्होंने बताया कि युवक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है, जिनकी पहचान आंशिक रूप से हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जांच जारी है, इसलिए नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है.
TagsDhanbad पुलिस अपराध तैयारीयुवक दबोचाDhanbad Police prepares for crimeyouth arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





