
x
Dhanbad धनबाद: जिले के पूर्वी टुंडी में वज्रपात से एक लड़के की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए. घटना गुरुवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी टुंडी प्रखंड की लटानी पंचायत के फतेहपुर गांव के तालाब के पास हुए वज्रपात से एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि उसकी चपेट में आकर 6 बच्चे जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लड़के गांव के तालाब में स्नान कर रहे थे और कुछ मछली पकड़ने जा रहे थे. इसी दौरान अचानक हुआ, जिसकी चपेट में सभी सात लड़के आ गये. झटका इतना जोरदार था कि तीन लड़के तालाब में और तीन खेत में गिर गए.
स्थानीय लोग आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए गोविंदपुर के एक निजी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने माजिद अंसारी (16 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. अन्य पांच घायलों में आबिद अंसारी, वजीर अंसारी, अनीस अंसारी, फिरोज अंसारी व एक अन्य शामिल है.
मृत माजिद अंसारी को शुक्रवार की सुबह सुपुर्दे खाक कर दिया गया. सूचना पाकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो फतेहपुर गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. वह जनाजे में भी शामिल हुए. इधर, मृतक के पिता गुलाम सर्बर उर्फ बबलू ने आपदा सहायता राशि लेने से इंकार कर दिया और पोस्टमार्टम नहीं कराया. अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि वज्रपात से मौत की घटना में चार लाख रुपए आपदा प्रबंधन के तहत देने का प्रावधान है. इसके लिए शव का पोस्टमार्टम जरूरी है.
TagsDhanbad वज्रपातएक लड़के मौत5 घायलDhanbad lightning strikeone boy died5 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





