
x
Dhanbad धनबाद : धनबाद के बेलगड़िया निवासी एक युवक रवींद्र महतो ने पत्नी से झगड़े के बाद घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना बुधवार की बताई जाती है. रवींद्र महतो कैटरिंग में मजदूरी का काम करता है.
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह रवींद्र महतो शराब के नशे में घर पहुंचा. इसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ. वह गुस्से में कमरे में चला गया और फंदे से झूल गया. उसकी भांजी ने उसे फंदे से झूलते देखकर शोर मचाया. इसके बाद परिवार के सदस्य दौड़े हुए पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर एसएनएमएमसीएच ले गए.
TagsDhanbad पत्नी झगड़ेफंदे झूला पतिहालत गंभीरDhanbad Wife fightshusband hangs himselfcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





