
x
hanbad हंबड़ : शहर के सदर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर पार्क के समीप रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
मृतक की पहचान 55 वर्षीय कृष्णा कुमार महतो के रूप में हुई है, जो लेबर कोर्ट में कार्यरत थे. घायलों में धीरज कुमार, रंभा देवी, निकिता, संतोष, धनंजय कुमार और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं.
धनबाद स्टेशन से अपने घर जा रहे थे ऑटो सवार लोग
जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग रांची से धनबाद स्टेशन पहुंचे थे. यहां से ऑटो से मंडल बस्ती स्थित अपने किराए के आवास जा रहे थे. तभी राजेंद्र सरोवर पार्क के समीप यह हादसा हो गया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
इस हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आयी हैं, जिसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. वहीं अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आगे की जांच शुरू कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ऑटो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर राजेंद्र सरोवर पार्क की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ऑटो दोनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गयी
TagsDhanbad कार ऑटोभीषण टक्करएक मौतछह घायलDhanbad car autoterrible collisionone deathsix injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





