झारखंड
Dhanbad: गोप समाज ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी का किया स्वागत
Tara Tandi
1 Dec 2024 8:17 PM IST

x
Dhanbadधनबाद : निरसा के नवनिर्वाचित विधायक अरूप चटर्जी के सम्मान में गोप समाज की ओर से रविवार को मैथन हिंदी साहित्य परिषद परिसर में समारोह का आयोजन किया गया. समाज के लोगों ने अरूप चटर्जी का स्वागत गुलदस्ता भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर किया. सभी ने उन्हें जीत की बधाई साथ ही समाज की समस्याओं से भी अवगत कराया. चटर्जी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद की बदौलत ही निरसा सीट से इंडिया गठबंधन की जीत हुई है. मैं हमेशा आपके सुख-दुख में साथ रहूंगा. जब भी जरूरत हो, तुरंत संपर्क कर सकते हैं. निरसा विधानसभा क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है. मौके पर अशोक महतो, मनोज यादव, शिवनाथ यादव, रामदेव भारती, मंटू महतो, रंजीत महतो, शक्तिपद, प्रभु महतो, असीम गोप, पंचम चौधरी, राजेश यादव, पार्थों मंडल, संजीव गोप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
TagsDhanbad गोप समाजनिरसा विधायक अरूप चटर्जीकिया स्वागतDhanbad Gop SamajNirsa MLA Arup Chatterjeewelcomedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





