झारखंड

Dhanbad: प्रेमिका की हत्या कर तालाब में फेंका था सिर, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Tara Tandi
2 Sept 2024 6:19 PM IST
Dhanbad: प्रेमिका की हत्या कर तालाब में फेंका था सिर, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
x
Dhanbad धनबाद: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के दास टोला स्थित पंपू तालाब से दो दिन पहले महिला का कटा सिर बरामद हुआ था. पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा कर दिया है. वारदात को प्रेमिका के भाई को हत्या के केस में फंसाने की नीयत से अंजाम दिया गया था. पुलिस ने पांडरपाला के न्यू इस्मलामपुर निवासी आरोपी इरफान अंसारी उर्फ कालू गिरफ्तार करते हुए महिला का धड़ भी बरामद कर लिया है. महिला को आरोपी धनबाद रेलवे स्टेशन से बुलाकर ले गया था. पुलिस महिला के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है. पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि एक व्यक्ति अपने वाट्सएप पर किसी महिला के हल्दी लगे कटे सिर की फोटो वायरल किया था. उक्त मोबाइल नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने मोबाइल धारक को रविवार की देर रात बाइपास रोड स्थित सिटी स्कूल के पास से पकड़ा. व्यक्ति ने अपना नाम इरफान अंसारी उर्फ कालू बताया. उसके पास से उक्त नंबर का मोबाइल फोन, 786 सिरियल नंबर के 4 नोट व महिला का आधार कार्ड बरामद किया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला के धड को पांडरपाला दास टोला स्थित पंपू तालाब के दूसरे छोर पर स्थित हौदा से बरामद किया किया.
खुद काटा था गला, फिर तस्वीर की वायरल
कालू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह दास टोला निवासी उक्त महिला से एक तरफा प्यार करता था. महिला के भाई से उसका विवाद हुआ था. उसी का बदला लेने और उसके भाई को फंसाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया. महिला को झांसे में लेकर वह धनबाद रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और उसकी हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर महिला के मामा के घर के आंगन में चापाकल के पास रखकर फोटो खींचकर वायरल किया था. बाद में सिर को पंपू तालाब के पास, जबकि धड़ को तालाब के दूसरे छोर पर हौदा के पास झाड़ी में छुपा दिया था
Next Story