
x
Dhanbad धनबाद : जिले के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के चिरकुंडा सिलीबड़ी में पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्ती का रिश्ता खून से रंग गया. अपना ही दिया पैसा मांगने एक युवक आफताब अंसारी को उसके दोस्त ने चाकू से मारकर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, करीब दस दिन पहले आफताब ने अपने दोस्त मोनू को एक लाख रुपये उधार दिया था. गुरुवार की शाम आफताब ने जब पैसे लौटाने को कहा, तो मोनू बहाने बनाने लगा.
मोनू ने बहाना बनाकर आफताब को जंगल की ओर ले गया. कहा कि कोई व्यक्ति रुपये लेकर आ रहा है. काफी देर इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया, तो दोनों बाइक से लौटने लगे. इसी दौरान पीछे बैठे मोनू ने अचानक चाकू निकालकर आफताब की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल आफताब किसी तरह जान बचाकर अस्पताल पहुंचा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया.
TagsDhanbad दोस्तचाकू मारकर घायलDhanbad friendinjured by stabbingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





