झारखंड
Dhanbad: तोते की तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई, एक तस्कर धराया, 2 दर्जन पक्षी जब्त
Tara Tandi
2 Aug 2025 5:00 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा सर्कस मैदान के समीप वन विभाग की टीम ने एक पक्षी विक्रेता के पास से करीब दो दर्जन तोते जब्त किए हैं. टीम ने पक्षी विक्रेता इमामुद्दीन को हिरासत में लिया है. छापामारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ. विक्रेता के समर्थन में स्थानीय लोगों ने टीम को घेर लिया. वन विभाग के अधिकारी प्रभाकर वर्णवाल ने बताया कि टीम जब्त किए गए पक्षियों और आरोपी को लेकर लौट रही थी. तभी स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पक्षियों को छुड़ाने का प्रयास किया.
इमामुद्दीन के सहयोगियों ने टीम की गाड़ी को घेरकर रोकने का प्रयास किया, जिससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. मामले की जानकारी जोड़ापोखर पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इमामुद्दीन को हिरासत में ले लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. जब्त पक्षियों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया.
TagsDhanbad तोते तस्करीवन विभाग कार्रवाईएक तस्कर धराया2 दर्जन पक्षी जब्तDhanbad parrot smugglingforest department actionone smuggler arrested2 dozen birds seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





