झारखंड
Dhanbad: कुसुंडा में हॉलपैक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचायी जान
Tara Tandi
6 May 2025 6:28 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के अंतर्गत ऐना आरके आउटसोर्सिंग में ओबी लदे हॉलपैक में अचानक आग लग गयी. आग इंजन के अगले हिस्से में लगी थी. चालक अमिताभ कुमार रवानी ने कूदकर अपनी जान बचायी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
हॉलपैक में आग लगने की सूचना पर परियोजना में हड़कंप मच गया. कर्मियों ने सीजफायर व पानी से आग बुझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन सफल नहीं हो सके और हॉलपैक पूरी तरह जल गया. बताया गया कि हॉलपैक में ओबी लोड कर चालक उसे डंप पर गिराने के लिए जा रहा था. ऐना कोलियरी प्रबंधक ललन कुमार ने बताया घटना में कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ है.
TagsDhanbad कुसुंडा हॉलपैकलगी आगचालक कूदकर बचाई जानDhanbad Kusunda Hallpackfire broke outdriver saved his life by jumpingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





