झारखंड
Dhanbad: पुराने समाहरणालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
Tara Tandi
9 Jun 2025 3:06 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : धनबाद के पुराने समाहरणालय भवन में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. भवन के निचले तले में स्थित बिजली मीटर में अचानक चिंगारी निकलने लगी और चंद मिनटों में ही धुआं फैल गया. जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.
इधर भवन में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी और फायर इक्यूपमेंट की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए. कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएलआर के कर्मचारी पंकज कुमार ने आग पर काबू पाया. वहीं सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे परिसर की जांच की.
आग लगने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. लेकिन कार्यालय में काम कर रहे कर्मियों में दहशत फैल गई. समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
TagsDhanbad पुराने समाहरणालयशॉर्ट सर्किटलगी आगबड़ा हादसा टलाDhanbad old collectorateshort circuitfire broke outmajor accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





